Lions Club planted trees on social worker Manohar Lal Gupta birthday-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:29 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

समाजसेवी मनोहर लाल गुप्ता के जन्मदिन पर लायंस क्लब ने किया वृक्षारोपण

khaskhabar.com: बुधवार, 10 सितम्बर 2025 4:20 PM (IST)
समाजसेवी मनोहर लाल गुप्ता के जन्मदिन पर लायंस क्लब ने किया वृक्षारोपण
दौसा। लायंस क्लब दौसा सिटी के तत्वावधान में प्रमुख समाजसेवी व क्लब के प्रांतीय अध्यक्ष मनोहर लाल गुप्ता के जन्मदिन दिवस के अवसर पर बुधवार को संत सुंदर दास पैनोरमा लालसोट बाईपास दौसा पर वृक्षारोपण किया गया। द्वारकाधीश के स्वामीनारायण मंदिर के महंत कृष्ण प्रकाश स्वामी व मुनि वत्सल स्वामी महंत बालाजी राजकोट के मुख्य आतिथ्य में पेड़ लगाए गए। अध्यक्ष डॉ ओपी बंसल ने बताया कि इस अवसर पर जन्म दिवस के अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष का अभिनंदन किया गया। लायंस क्लब के सभी पदाधिकारियों ने संतों का स्वागत किया। इस अवसर पर लायंस क्लब के अध्यक्ष डॉ ओपी बंसल, सचिव सुरेश चंद्र विजय, कोषाध्यक्ष मनोहर सिंह राठौड़, पूर्व अध्यक्ष हजारीलाल गुप्ता, पार्षद पूरण सैनी, वैद्य महेश शर्मा व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement