Lightning struck in the school, nine injured including six children-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

स्कूल में आकाशीय बिजली गिरी, छह बच्चों सहित नौ घायल

khaskhabar.com: गुरुवार, 26 जनवरी 2017 2:28 PM (IST)
स्कूल में आकाशीय बिजली गिरी, छह बच्चों सहित नौ घायल
अजमेर। जिले के सरवाड़ उपखंड में आकाशीय बिजली गिरने से नौ लोग घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब एक कमरे में गणतंत्र दिवस समारोह चल रहा था। तभी टीन की छत पर आकाशीय बिजली गिरी। जिससे वहां मोजूद लोग घायल हो गए। हादसे में घायल छह स्कूली बच्चों व तीन शिक्षकों को केकड़ी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गणतंत्र दिवस मनाने के लिए सरवाड़ उपखंड के ललाई गांव के सरकारी स्कूल में समारोह का आयोजन किया गया था। इसी समारोह के बीच अचानक आकाशीय बिजली गिरने से हडक़म्प मच गया। बताया जा रहा है कि जिस कमरे में सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहा था, उस कमरे की छत टीन की थी। बिजली गिरने से छत टूट गई और विद्युत लाइन टूटने से पूरे कमरे में करंट फ़ैल गया। इसी करंट की चपेट में आने से छह छात्राएं व तीन शिक्षक झुलस गए। इन्हें केकड़ी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों का हालचाल जानने संसदीय सचिव शत्रुघ्न गौतम अस्पताल पहुंचे। फिलहाल घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। बता दें कि अजमेर में बुधवार रात से ही बारिश का दौर जारी है।

[@ 7वें वेतनमान का तो अता-पता नहीं, अभी तक तो 5वें और छठे वेतनमान की विसंगतियां ही दूर नहीं ]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement