Advertisement
जोधपुर में गाड़ी टकराने के विवाद में पड़ोसी पर जानलेवा हमला : बीच-बचाव करने आई पत्नी को भी बेसबॉल बैट से पीटा, MDM अस्पताल में भर्ती

हथियार और बेसबॉल बैट लेकर आए हमलावर
कार पर हल्की सी खरोंच आने से नाराज होकर फारुख, उसका बेटा सोहिल और फिरोज घर से बाहर निकल आए। वे गाली-गलौज करते हुए राशिद मोहम्मद को जान से मारने की धमकी देने लगे। आरोप है कि इसके बाद उन्होंने फोन करके अपने अन्य साथियों को भी मौके पर बुला लिया। सभी आरोपी हाथों में हथियार और बेसबॉल बैट लेकर आए थे।
इसके बाद आरोपियों ने राशिद मोहम्मद पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर जब पीड़ित की पत्नी उन्हें बचाने के लिए दौड़ी, तो हमलावरों ने उन पर भी बेसबॉल बैट से कई वार किए।
हालत गंभीर होने पर किया गया रेफर, पुलिस जांच में जुटी
इस हमले में राशिद मोहम्मद और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तुरंत नजदीकी सैटेलाइट अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें मथुरादास माथुर (MDM) अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
पीड़ित परिवार की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर महामंदिर थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए तलाश जारी है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जोधपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


