Lessons learned from the service experiences of senior leaders - Chief Minister-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:36 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

वरिष्ठ नेताओं के सेवाभाव के अनुभवों से मिली सीख - मुख्यमंत्री

khaskhabar.com: शनिवार, 09 सितम्बर 2023 5:54 PM (IST)
वरिष्ठ नेताओं के सेवाभाव के अनुभवों से मिली सीख - मुख्यमंत्री
- स्व. कल्याण सिंह राठौड़ जी की प्रतिमा अनावरण समारोह फलौदी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि उन्होंने प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के समाज कल्याणकारी अनुभवों से मिली सीख से ही जनसेवा के कार्य किए हैं। इनमें शेरगढ़ के पूर्व प्रधान स्व. कल्याण सिंह राठौड़ से भी सीखने को मिला है। अब ग्राम चौरड़िया में उनकी प्रतिमा भी नई पीढ़ियों को सेवा भाव, संस्कार, संस्कृति और परम्पराओं के लिए प्रेरित करती रहेगी। गहलोत शनिवार को नवसृजित फलौदी जिले के चौरड़िया गांव में स्व. कल्याण सिंह राठौड़ की प्रतिमा अनावरण समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि स्व. राठौड़ 37 साल तक शेरगढ़ के प्रधान और 15 साल तक उपजिला प्रमुख रहे। उन्होंने जीवनभर क्षेत्र विकास, शिक्षा को बढ़ावा देने और सर्वसमाज को जोड़ने के कार्य किए। उन्होंने हमेशा जनता के सुख-दुख में भागीदारी निभाई। अब उनका परिवार भी जनसेवा कार्यों को आगे बढ़ा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी द्वारा पंचायती राज में महिलाओं को दिए आरक्षण से उनकी स्थिति मजबूत हुई है। इसी का प्रभाव है कि विधायक मीना कंवर सहित अन्य महिला विधायक जनसेवा के क्षेत्र में काफी आगे बढ़ी है। अब वे घूंघट हटाकर पुरूषों के बराबर अपने विचारों को रख रही है।
गहलोत ने कहा कि फलौदी जिला बनाने की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने से प्रशासन और आमजन के बीच दूरियां कम हुई है। अब क्षेत्र के विकास को अधिक गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने जनता के ट्रस्टी के रूप में कुशल वित्तीय प्रबंधन से जोधपुर सहित प्रदेश का चहुंमुखी विकास सुनिश्चित किया है। अन्तिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे पहुंच रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement