Leopard seen in Pandit Deendayal Nagar, Balicha, atmosphere of panic among people-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बलीचा स्थित पंडित दीनदयाल नगर में दिखा तेंदुआ, लोगों में दहशत का माहौल

khaskhabar.com: रविवार, 21 जनवरी 2024 10:53 PM (IST)
बलीचा स्थित पंडित दीनदयाल नगर में दिखा तेंदुआ, लोगों में दहशत का माहौल
उदयपुर। शहर के बलीचा स्थित पंडित दीन दयाल नगर में शनिवार बीती रात तेंदुए का मूवमेंट देखा गया। जिसके दिखने के बाद कॉलोनी वासियों में दहशत का माहौल बना हुआ है। बताया गया कि रात करीब 12:30 बजे कॉलोनी के आर-3 से आर-4 ब्लॉक के बीच सड़क पर तेंदुआ दिखाई दिया। उसी वक्त क्षेत्रवासी हितेश सेन अपनी कार से घर लौट रहा था। तभी उसकी कार के आगे से तेंदुआ निकलने लगा। हितेष ने अपने मोबाइल से उसका वीडियो बना लिया। क्षेत्रवासियों ने बताया कि इससे पहले ही कॉलोनी में कई बार तेंदुआ देखा जा चुका है। साल भर पहले वन विभाग ने पिंजरा भी लगाया लेकिन तेंदुआ पकड़ में नहीं आया। उनका कहना है कि कॉलोनी के पीछे पहाड़ियां सुनसान जंगल एरिया है। जहां तेंदुआ का मूवमेंट रहता है। वन विभाग के अधिकारियों ने एक बार फिर क्षेत्रीय लोगों ने पिंजरा लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि फिर से तेंदुआ दिखाई देने से क्षेत्र के लोगों में भय व्याप्त है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement