Leopard inside Gujarat assembly campus, search operation on-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गुजरात विधानसभा में घुसा तेंदुआ, पकडऩे में जुटी 100 लोगों की टीम

khaskhabar.com: सोमवार, 05 नवम्बर 2018 11:25 AM (IST)
गुजरात विधानसभा में घुसा तेंदुआ, पकडऩे में जुटी 100 लोगों की टीम
अहमदाबाद। गुजरात के विधानसभा सचिवालय में रविवार देर रात एक तेंदुआ घुस गया। तेंदुए को पकडऩे के लिए इस समय वन विभाग और पुलिस के संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है। करीब 100 लोगों की टीम विधानसभा बिल्डिंग में है और तेंदुए को पकडऩे के लिए ऑपरेशन चल रहा है। फिलहाल सचिवालय को बंद कर दिया गया है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि तेंदुआ रात 1 बजकर 53 मिनट पर सचिवालय में घुस गया। यह इलाका सुरक्षा की दृष्टि से बेहद गंभीर माना जाता है। तेंदुए को पकडऩे के लिए पिंजरे लगाए गए हैं। सचिवालय में मुख्यमंत्री के अलावा सभी मंत्रियों का कार्यालय है ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। जिस इमारत में यह तेंदुआ घुसा है वह गुजरात सचिवालय की मुख्य बिल्डिंग है। पुलिस ने विधानसभा की आवाजाही पूरी तरह से रोक दी गई है। तेंदुए के गेट नंबर 7 से घुसने की आशंका है। विधानसभा के बाहर कर्मचारियों की भीड़ लगी है और ऑपरेशन के खत्म होने तक उन्हें अंदर जाने की अनुमति नहीं है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement