Advertisement
वाम मोर्चा बंगाल में फिर सशक्त होने को ले रहा कांग्रेस की मदद

इस स्थिति में वाम दो साल बाद होने वाले विधानसभा चुनाव में अपनी संभावनाएं बढ़ाने के लिए कांग्रेस के साथ काम कर रहा है। वहीं कांग्रेस भी राज्य में अपनी स्थिति बेहतर करने बेसब्री से प्रयासरत है।
पहले कट्टर प्रतिद्वंद्वी रहे दोनों दलों को उम्मीद है कि उनके संयुक्त और सहयोगी प्रयासों से वे विधानसभा चुनावों से पहले चुनावी गणित को समझ लेंगे।
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के प्रदेश सचिव सूर्यकांत मिश्रा ने राज्य में भाजपा-विरोधी और टीएमसी विरोधी ताकतों का एक समग्र मंच बनाने का आवाह्न किया है।
माकपा की अगुआई में वाम मोर्चा ने 2016 में पिछले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के साथ सीट बंटवारा किया था लेकिन सत्तारूढ़ टीएमसी को 294 में से 211 सीटें लाने से नहीं रोक पाया था। टीएमसी को 44.91 प्रतिशत वोट मिले थे।
कांग्रेस ने 2016 में कुल सीटों की लगभग एक-तिहाई सीटों पर चुनाव लड़ा था और शेष सीटों पर माकपा और वाम दल की अन्य पार्टियों ने चुनाव लड़ा था। जहां वाम दलों ने मिलकर 32 सीटों पर जीत दर्ज की, वहीं कांग्रेस को 44 सीटों पर जीत मिली।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


