Advertisement
सुसाइड नोट छोड़ा...मुझे डर है कि मुझे कोरोना संकमण !

इससे पहले एक सीआरपीएफ अधिकारी ने जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में आत्महत्या कर ली थी क्योंकि उसे डर था कि वह कोविड-19 से संक्रमित हो सकता है।
सब-इंस्पेक्टर फतह सिंह अनंतनाग जिले के मट्टन इलाके में तैनात थे, जहां उन्होंने अपनी सर्विस राइफल से खुद को खत्म कर लिया।
सीआरपीएफ सूत्रों ने कहा कि उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने कहा कि जब उन्हें यहां लाया गया था, उनकी मृत्यु हो चुकी थी।
एक सूत्र ने कहा कि वह एक सुसाइड नोट छोड़ गया है जिसमें उन्होंने कहा, "मुझे डर है कि मुझे कोरोना संकमण है। कोई भी मेरे शरीर को नहीं छुए। "
सीआरपीएफ के एक प्रवक्ता ने कहा, "इस बात का कोई सबूत नहीं है कि उन्हें कोरोना संक्रमण था। अब हम परीक्षण रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।"
वे राजस्थान के जैसलमेर के थे।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


