Leaving innocent absent father-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:43 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मासूम को छोड़ पिता हुआ नदारद

khaskhabar.com: सोमवार, 09 जनवरी 2017 9:18 PM (IST)
मासूम को छोड़ पिता हुआ नदारद
अंबाला। जहां केंद्र और राज्य सरकार बेटियों को बचाने के लिए हजारों कैंपेन चला रही है और बेटियों को घर का तारा बता रही है। वहीं दूसरी ओर कैंट रेलवे स्टेशन पर एक पत्थर दिल बाप की ओर से अपनी छह वर्षीय बेटी को रोती बिलखती छोड़कर जाने का मामला सामने आया है। सूचना के बाद वहां गश्त कर रहे रेलवे प्रोटक्षन फोर्स के कर्मचारी ने मासूम को चाइल्ड लाइन कौ सौंपा। वहीं चाइल्ड लाइन की टीम ने बच्ची का इलाज कराया और उसके परिजनों की तलाश शुरू कर दी। फिलहाल टीम ने बच्ची के बताए पते की जांच शुरू की। लेकिन अभी तक कोई पता नहीं चल सका है। लेकिन इतना बताया जा रहा है कि बच्ची पटियाला की रहने वाली है।

[@ छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को सरेआम पीटा, वीडियो वायरल]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement