lda changed according up government-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

खास खबर Exslusive: सत्ता बदलते ही एलडीए ने भी बदला अपना चोला

khaskhabar.com: बुधवार, 22 मार्च 2017 10:42 AM (IST)
खास खबर Exslusive: सत्ता बदलते ही एलडीए ने भी बदला अपना चोला
अभिषेक मिश्रा, लखनऊ। सत्ता में बदलाव का असर सरकारी विभागों में भी नजर आने लगा है। अधिकारियों के कार्यालयों व वेबसाइट से पूर्व सीएम अखिलेश यादव आउट हो गए हैं तो वर्तमान मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने जगह बना ली है। लखनऊ विकास प्राधिकरण की वेबसाइट पर भी योगी आ चुके हैं। योगी के दूरदर्शी मार्गदर्शन के तहत राजधानी के क्षितिज को बदलने का काम एलडीए करेगा। सरकार के गठन के बाद सरकारी कामकाज में भी बदलाव होने लगे हैं। हालांकि अभी मंत्रियों को मंत्रालय आवंटित नहीं हुए हैं। लेकिन भाजपा के संकल्प पत्र के अनुसार कार्यशैली में असर दिखायी देने लगा है। सरकारी कार्यालयों व वेबसाइट से पूर्व सीएम अखिलेश यादव की फोटो हट चुकी है और नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी विराजमान हो चुके हैं। अभी तक लखनऊ विकास प्राधिकरण की कार्ययोजनाओं पर समाजवादी पार्टी की छाप थी। जय प्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय केद्र, जनेश्वर मिश्र पार्क, हुसैनाबाद क्षेत्र के सौंदर्यीकरण व समाजवादी आवास योजना आदि प्राथमिकता में थे। लेकिन बदले सत्ता परिवर्तन के बाद प्राधिकरण ने भी अपना चोला बदल लिया है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement