lay with Innocent registered a case-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लालच देकर मासूम से कुकर्म, मुकदमा दर्ज

khaskhabar.com: बुधवार, 01 फ़रवरी 2017 8:53 PM (IST)
लालच देकर मासूम से कुकर्म, मुकदमा दर्ज
कानपुर। नजीराबाद थानाक्षेत्र में बुधवार को एक मासूम के साथ कुकर्म का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि पड़ोसी युवक ने 20 रुपये लालच देकर बच्चे के साथ कुकर्म किया और किसी को न बताने की धमकी दी। पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी।
नारायणपुरवा नजीराबाद में रहने वाला राकेश (परिवर्तित नाम) ने बताया कि उनका बेटा छह साल का है। पड़ोसी युवक छोटू ने विगत 27 जनवरी की शाम राकेश को 20 रुपये देकर उससे कुकर्म किया। यहीं नहीं बुधवार की सुबह भी पड़ोसी युवक ने मासूम को अपने घर ले गया और कुकर्म किया। उत्पीड़न से बच्चे की हालत गंभीर हो गई, उसकी यह हालत पर घरवालों ने पूछा तो मासूम ने रो-रो कर अपना दर्द बयां किया। आरोप है कि इस घटना की जानकारी के बाद से आरोपी फरार चल रहा है। इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

[@ यहां पति के जिंदा रहते महिलाएं हो जाती हैं विधवा]

[@ 2017 बजट की बड़ी बातें पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement