साहब हमारे गांव के दबंग ने हमारे घर पर कब्जा कर लिया...
khaskhabar.com: सोमवार, 07 नवम्बर 2016 11:56 AM (IST)
झांसी। साहब हमारे गांव के दबंग ने हमारे घर पर कब्जा कर लिया है। साहब न्याय दिलाओ।कुछ ऐसी ही गुहार एक अधिवक्ता ने एसएसपी से लगायी है। गरौठा निवासी जगदीश खरे ने बताया कि वह पेशे से अधिवक्ता है। उसके मकान न. 342 व 335 पर पर गांव के एक व्यक्ति ने कब्जा कर लिया है। वह बीमारी के कारण झांसी आकर रहने लगा था। जिसके फायदा लेेकर उक्त दंबग ने उसके मकान पर कब्जा कर लिया। उसने इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस से की । लेकिन उसे न्याय नही मिला। उसने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अब्दुल हमीद से न्याय मांगा।
यह भी पढ़े :प्यार करना पड़ा महंगा, गंवाई जानयह भी पढ़े :चायवाले के बाद अब तरकारीवाली का दीवाना हुआ सोशल मीडिया