khaskhabar.com: सोमवार, 20 मार्च 2017 4:05 PM (IST)
भीलवाड़ा। जिले में शराब की 285 दुकानों के लिए सोमवार को लाॅटरी निकाली गई। आवेदकों की मौजूदगी में जिला पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा ने आबंटन कमेटी के साथ दुकानों के लिए समूहवार पर्चियां निकाली। लाॅटरी के दौरान गंगापुर एएसपी सहित आबकारी विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे। लाॅटरी प्रक्रिया के दौरान गांवों में देशी शराब की 261 दुकानों के लिए 239 समूह और अंग्रेजी शराब की 24 दुकानों के लिए लाॅटरी निकाली गई। इस बार 2016-2017 वित्तीय वर्ष के लिए देशी अंग्रेजी शराब की कुल 285 दुकानों के लिए 15 हजार 619 आवेदन आए हैं। इन आवेदनों से आबकारी विभाग को 31 करोड़ 98 लाख 56 हजार रुपए मिले।