Launch of young poet Viplav Vyass book Lugaai and Janamdin on 24th August-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

युवा कवि विप्लव व्यास की पुस्तक “लुगाई” एवं “जन्मदिन” का लोकार्पण 24 अगस्त को

khaskhabar.com: बुधवार, 20 अगस्त 2025 7:29 PM (IST)
युवा कवि विप्लव व्यास की पुस्तक “लुगाई” एवं “जन्मदिन” का लोकार्पण 24 अगस्त को
बीकानेर। प्रेरणा प्रतिष्ठान, आचार्यों का चौक, बीकानेर के तत्वावधान में युवा कवि विप्लव व्यास की राजस्थानी कविता संग्रै “लुगाई” तथा “जन्मदिन” (मुरलीधर व्यास “राजस्थानी” के कहानी संग्रह “बरसगाँठ” का हिन्दी अनुवाद) का लोकार्पण समारोह 24 अगस्त रविवार को अपराह्न 5.00 बजे राजमाता सुदर्शना कला दीर्घा नागरी भण्डार बीकानेर में रखा गया है. संस्थान के अध्यक्ष प्रेमनारायण व्यास ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि साहित्यकार एवं जागती जोत के सम्पादक मधु आचार्य ‘आशावादी’ होंगे. कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि एवं समालोचक सरल विशारद करेंगे. व्यंग्यकार बुलाकी शर्मा एवं कवि-कथाकार कमल रंगा विशिष्ट अतिथि होंगे. लोकार्पित पुस्तकों पर साहित्यकार मोनिका गौड़ एवं डॉ.नमामीशंकर आचार्य पत्र वाचन करेंगे. कार्यक्रम का संचालन लोकप्रिय उद्घोषक संजय पुरोहित करेंगे.

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement