Large quantities of fake drugs during raids in Bhilwara-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:31 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भीलवाड़ा में भी छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में मिली नकली दवाईयां

khaskhabar.com: रविवार, 04 जून 2017 09:23 AM (IST)
भीलवाड़ा में भी छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में मिली नकली दवाईयां
भीलवाड़ा। जयपुर से जारी अलर्ट के बाद शनिवार को भीलवाड़ा जिला औषधी नियंत्रक ने शहर के दो दवा करोबारियों के यहां पर छापा मारकर बड़ी मात्रा में नकली दवाईयां जब्त की हैं। छापे के कारण दवा व्यापारियों में हडकम्प मच गया। जिला औषधि नियंत्रक जितेन्द्र मीणा ने बताया कि शुक्रवार को जयपुर में की गई कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में नकली दवा बरामद की गई थी। जयपुर से एक अलर्ट जारी किया गया था। इसमें बताया गया कि जयपुर से नकली दवाईयां भीलवाड़ा भी पहुंची है। इस पर भीलवाड़ा में भी शनिवार को कार्रवाई की गई। मीणा ने बताया कि माणिक्य नगर चोराहे पर स्थित कुमावत फार्मा पर कार्रवाई के दौरान जॉनफिक्स-200 नामक टेबलेट मिली, जिसमें साल्ट जीरो प्रतिशत था। यहां दो हजार टेबलेट के पत्ते मिले। यहां इसके अलावा ऑफलोजॉन एवं आर मॉक्स सीवी नामक प्रतिबंधित दवा भी बरामद की गई। इसके बाद दूसरी कार्रवाई सोहन प्लाजा में जैन फार्मा पर की गई। वहां से एसीफॉक्स एसपी नामक प्रतिबंधित एवं जॉनफिक्स-ओ नामक गोलियों के 1600 पत्ते बरामद किए गए। मीणा ने बताया कि इन दवाओं के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं और रविवार को जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सोमवार को कोर्ट से आदेश लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement