करौली। नादौती उपखंड के गुढ़ाचंद्रजी कस्बे में ब्राह्मण समाज का विशाल मिलन समारोह आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि देवस्थान विभाग के चेयरमैन एसडी शर्मा थे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडी शर्मा और तहसील अध्यक्ष रमेश अवस्थी ने भगवान परशुराम की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह में गुढ़ाचंद्रजी में धर्मशाला निर्माण सहित समाज की एकजुटता पर जोर दिया गया। समारोह में बीजेपी के जिलाध्यक्ष रमेश राजोरिया, ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष नगेंद्र व्यास सहित ब्राह्मण समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
आगे तस्वीरों में देखें...