पटना। नोटबंदी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लगातार निशाना साध रहे राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने शुक्रवार को एक बार फिर प्रधानमंत्री पर तंज कसा। लालू ने मोदी की तुलना अंकल पोड्जर से की। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने शुक्रवार को ट्वीट किया, मुझे पढ़ाई के समय की एक कविता याद आती है, अंकल पोड्जर हैंग्स द पिक्चर नोटबंदी के इस पूरे हो-हल्ला में मुझे मोदी अंकल पोड्जर जैसे ही नजर आ रहे हैं।
उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा मोदी जी देश के अंकल पोड्जर हैं। जो किसी काम को आरंभ करते हैं, लेकिन अंत में वह काम बुरी तरह बिगड़ जाता है। फिर दोष बाकी लोगों को देते हैं। राजद नेता ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, मोदी जी, अंकल पोड्जर की भूमिका में है। इसलिए वह भारतीय रिजर्व बैंक, वित्त मंत्रालय, सरकार, जनता, भाजपा और किसान को परेशान करने पर तुले हुए हैं।
बेटी की शादी में पहुंचे आमिर खान, परिवार ने नहीं लिया जोडा, तस्वीरें