lalu yadav calls PM modi dictator, drunk elephant-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मोदी मतवाला हाथी की तरह तानाशाह:लालू

khaskhabar.com: मंगलवार, 20 दिसम्बर 2016 5:53 PM (IST)
मोदी मतवाला हाथी की तरह तानाशाह:लालू
पटना। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने मंगलवार को एकबार फिर नोटबंदी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आडे हाथ लेते हुए कहा कि उन्होंने मतवाला हाथी की तरह तानाशाही कदम उठाया है। उन्होंने दावा किया कि नोटबंदी के खिलाफ आंदोलन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी उनके साथ होंगे। पटना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री एक तानाशाह की तरह कदम उठा रहे हैं। उन्होंने कहा,मोदी जी,आपने मतवाला हाथी की तरह तानाशाही कदम उठाया है। लगता है, यहां का सारा पैसा चीन चला जाएगा। राजद अध्यक्ष ने कहा है कि नोटबंदी पर राजद द्वारा आहूत आंदोलन में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी साथ होंगे। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने भी कैशलेस के मुद्दे पर केंद्र सरकार का विरोध किया है।

[@ ड्रग तस्करों से मिली जाली करेंसी, जानिए कहां से आ रहें है नकली नोट]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement