Lalsot Police Take Major Action, Arrest Youth Selling Smack-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लालसोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक बेचते युवक को दबोचा

khaskhabar.com: गुरुवार, 27 नवम्बर 2025 5:25 PM (IST)
लालसोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक बेचते युवक को दबोचा
लालसोट । नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत लालसोट पुलिस ने एक अहम सफलता हासिल की है। पुलिस ने नगरियावास ग्राम में जलदाय विभाग के पंप हाउस के पास से स्मैक बेच रहे एक युवक को दबोचकर उसके कब्जे से 14.92 ग्राम स्मैक एवं 1350 रुपए नकद बरामद किए हैं। थाना अधिकारी श्रीकिसन मीणा ने बताया कि पुलिस टीम गश्त के दौरान बिहारीपुरा क्षेत्र में थी, तभी मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली कि एक युवक नगरियावास में स्मैक की अवैध बिक्री करता है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए वे स्वयं पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी युवक को मौके पर ही पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 14.92 ग्राम स्मैक और 1350 रुपए बरामद हुए। गिरफ्तार युवक की पहचान रामचरण मीणा के रूप में हुई है। बरामद स्मैक की बाजार कीमत करीब 75,000 रुपए बताई जा रही है।
थाना अधिकारी ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 3 दिन के पीसी रिमांड पर सौंपा गया है। पुलिस अब उससे नेटवर्क और सप्लाई चेन से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है।
नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement