Lalgarh-Ramdevara fair special train from August 21-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:53 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लालगढ़-रामदेवरा मेला स्पेशल ट्रेन 21 अगस्त से

khaskhabar.com: गुरुवार, 17 अगस्त 2017 4:11 PM (IST)
लालगढ़-रामदेवरा मेला स्पेशल ट्रेन 21 अगस्त से
बीकानेर। यात्री सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन रामदेवरा मेले के लिए इस बार भी स्पेशल ट्रेन चलाएगा। ट्रेन का संचालन 21 अगस्त से 4 सितंबर तक लालगढ़ स्टेशन से होगा। बीकानेर मंडल के सीनियर डीसीएम सी.आर.कुमावत ने बताया कि रामदेवरा मेले के लिए लालगढ़-रामदेवरा-लालगढ़ के मध्य ट्रेन का संचालन किया जएगा। गाड़ी संख्या 04741 लालगढ़-रामदेवरा मेला स्पेशल 21 अगस्त से चार सितंबर तक शाम 6.30 बजे लालगढ़ स्टेशन से रवाना होकर रात 9.40 बजे रामदेवरा पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04742 रामदेवरा-लालगढ़ मेला स्पेशल रात 10.30 बजे रामदेवरा से रवाना होकर रात 1.30 लालगढ़ स्टेशन पहुंचेगी। इस ट्रेन में द्वितीय शयनयान का एक, साधारण श्रेणी के सात दो गार्ड डिब्बे सहित कुल 10 कोच है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement