ladli public choice of song-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

“हंस मत पगली प्यार हो जायेगा” बना जनता की पसंद

khaskhabar.com: सोमवार, 22 अगस्त 2016 10:10 PM (IST)
“हंस मत पगली प्यार हो 
जायेगा” बना जनता की पसंद
जयपुर। राजस्थानी फिल्म लाडली का चर्चित गीत आम जनता की पसंद बनता जा रहा है। निर्माता-निर्देशक विपिन तिवारी ने बताया कि तीतरी प्रोडक्शन बैनर तले निर्मित राजस्थानी फिल्म लाडली का चर्चित गीत “हंस मत पगली प्यार हो जायेगा” फिल्म निर्माण के समय से ही लोकप्रीय होने लग गया था। विशेषकर ट्रक, मिनी बस, पिकअप, टैम्पू के पीछे “हस मत पगली प्यार हो जायेगा” लिखाए जाने लग गया है। ग्यारह अगस्त को फिल्म का पोस्टर जारी होने के बाद अबतक लगभग 1000 से अधिक वाहनों पर यह स्लोगन लिखा गया हेै। जल्द ही इस गाने की धुन मोबाइल फोन पर भी उपलब्ध होगी। इस फिल्म में अमिताभ एवं पारूल मुख्य भूमिका में है। बाॅलीबुड एक्टर मुस्ताक खान, कोमल ठक्कर राजस्थान के लोकप्रीय कलाकार दीपक मीणा, संगीता चौधरी, शिवराज गुर्जर, साजिदा खान, जहीर शेख, अन्नूश्री, मोहन सैनी, बबीता शर्मा, धर्मेन्द्र यादव, विजय लक्ष्मी, राजेश भार्गव, भोला गुर्जर, गोविन्द शेखावत बाल कलाकारा अनन्या सहित कई कलाकारो ने अभिनय किया है। फिल्म मे प्लेबैक सिंगर बाॅलीबुड के रविन्द्र उपाध्याय, रूचिता खण्डेलवाल, धनराज साहू, दिलवर हुसैन, गीतांजली शर्मा तथा ओमप्रकाश अरोरा है। फिल्म के निर्माता अजय कुमार तिवारी है। निर्देषक अशोक चतुर्वेदी, सिनेमेटोग्राफर अभय आनंद है। एडिटिंग शैलेन्द्र सिंह ने की है। संगीत निर्देषक निजाम खान, रूपसज्जा संजय सैन व नृत्य निर्देशन घनश्याम महावर का है। फिल्म के प्रचार की कमान अनिल सैनी सम्भाल रहे हैं।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement