Ladders in the two groups of liquor contractors, 8 people injured-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शराब ठेकेदारों के दो गुटों में लाठी-भाटा जंग 8 लोग जख्मी

khaskhabar.com: रविवार, 23 अप्रैल 2017 8:30 PM (IST)
शराब ठेकेदारों के दो गुटों में लाठी-भाटा जंग 8 लोग जख्मी
सुल्तानपुर लोधी, (कपूरथला) शराब ठेकेदार के दो गुटों में शनिवार रात को जम कर लाठी-भाटा जंग हुआ। ये दोनों गुट सुल्तानपुर लोधी और दोआबा वाइन कंपनी ठेकेदारों के कर्मचारी थे। इनमें आठ लोगों के गंभीर जख्मी होने का समाचार है। सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी में कथित तौर पर सरे आम गाड़ियों में तोड़फोड़ के लाठी-भाटे चलने से अस्पताल में भर्ती अन्य रोगियों को काफी कठिनाईयां हुई। सिविल अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों में विवाद के पूरे घटनाक्रम और पुलिस बल की भारी मौजूदगी को कैद कर लिया है। जानकारी के अनुसार अस्पताल के अंदर पुलिस की मजूदगी में एक घंटे से ज्यादा समय तक दोनों गुट आपस में लड़ते रहे,और स्थानीय पुलिस मूकदर्शक बन कर तमाशा देखती रही ,जिसके चलते पूरी रात स्टाफ व् मरीज परेशान रहे।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement