कुरुक्षेत्र। प्रदेश की समाज कल्याण बोर्ड की चेयरपर्सन रोजी मलिक आनंद ब्रह्मसरोवर महा आरती में शामिल हुई। उन्होंने कहा कि ब्रह्मसरोवर पर महाआरती का आयोजन होना पर्यटकों को बढ़ावा देना है। जब से महाआरती यहां पर होती है जो लोग कभी वाराणसी या गंगा घाट पर जाकर आरती में शामिल नहीं हो पाते थे वह आज उसी ईश्वरीय आनंद की अनुभूति कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर पर प्राप्त कर लेते हैं । उन्होंने कहा कि इस आरती में शामिल होकर मुझे असीम आनंद की प्राप्ति हुई है और उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का धन्यवाद किया कि उन्होंने पर्यटक व श्रद्धालुओं के लिए इस आरती को कुरुक्षेत्र में शुरू किया उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्व के मानचित्र पर गीत उपदेश को लेकर जाना जाता है लेकिन जिस तरह से मनोहर सरकार पर्यटन को बढ़ावा दे रही है कुरुक्षेत्र पर्यटन की दृष्टि से विश्व के मानचित्र पर एक दिन चमकेगा और कुरुक्षेत्र के व्यापारी को बहुत बड़ा फायदा होगा ।