गाज़ियाबाद। आप नेता और मशहूर कवि कुमार विश्वास ने आज अपने मत का प्रयोग करते हुए गाजियाबाद के साहिबाबाद में मतदान किया। मतदान कर के निकलने के बाद कुमार ने कहा यूपी की राजनीति से वंशवाद का खत्म होगा और जातीवाद से उठकर यूपी की जनता इस बार विकास के नाम पर वोट करेगी। पंजाब में पूर्ण बहुमत की सरकार बनने की उम्मीद भी जताई। युवराज के सवाल पर कुमार बोले यूपी में काँग्रेस के साथ गठबंधन अनावश्यक गठबंधन है।