पठानकोट। दी कानूगो एसोसिएशन जिला पठानकोट का चुनाव स्थानिक तहसील दफ्तर में हुआ। जिसमें तहसीलदार पठानकोट नवतेज सिंह सोढ़ी विशेष रूप से शामिल हुए। इस अवसर पर पूर्व प्रधान गुलजार सिंह ने पहली केबनेट को भंग कर नई चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ की। जिसमें कुलदीप सिंह को जिला प्रधान, ओम प्रकाश को महामंत्री, सीनियर उपप्रधान प्रेम सिंह कैशियर, प्रकाश चन्द प्रेस सचिव और गुलजार सिंह को मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया ।