विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि कुलभूषण के खिलाफ जासूसी
करने का कोई सबूत पाक के पास नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार देश के
बेटे जाधव को बचाकर लाएगी। सुषमा स्वराज ने आगाह किया कि अगर भारतीय नागरिक
कुलभूषण जाधव को मौत की सजा दी जाती है तो पड़ोसी देश के साथ कूटनीतिक
संबंधों पर इसका असर पड़ेगा। उन्होंने कहा, जाधव को न्याय दिलाने के लिए
भारत कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगा। उन्होंने कहा कि कुलभूषण जाधव पर जो आरोप
लगाए गए हैं, वह मनगढ़ंत तथा हास्यास्पद हैं और उनके द्वारा गलत काम करने
का कोई सबूत नहीं है।
संसद पास करेगी प्रस्ताव