Kulbhushan Jadhav might have been already tortured and killed, fmr HS RK Singh Slide 3-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पूर्व गृह सचिव को आशंका, कुलभूषण को पहले ही मार चुका होगा पाक

khaskhabar.com: बुधवार, 12 अप्रैल 2017 1:08 PM (IST)
पूर्व गृह सचिव को आशंका, कुलभूषण को पहले ही मार चुका होगा पाक
कुलभूषण जाधव को फांसी की सजा सुनाए जाने के पाकिस्तान के फैसले के खिलाफ सरकार और विपक्ष एक साथ आ खड़े हुए हैं। पाक सैन्य कोर्ट के फैसले की निंदा करने के लिए सरकार एक प्रस्ताव तैयार करेगी, जिसे बनाने में कांग्रेस नेता शशि थरूर के मदद करने की खबरें आई थीं, मगर इसका विदेश मंत्री सुषमा स्वराज खंडन कर दिया है। उन्होंने ऐसी खबरों को बेतुका बताया है। इस प्रस्ताव को संसद के दोनों सदनों से पास कराया जाएगा। सुषमा ने ट्वीट कर कहा है कि मेरे मंत्रालय में प्रतिभा का कोई अकाल नहीं पड़ गया है, मुझे सक्षम सचिवों का सहयोग प्राप्त है। उन्होंने वह खबर भी पोस्ट की, जिस पर वह प्रतिक्रिया दे रही थीं। खबर के मुताबिक, कुलभूषण जाधव को फांसी की सजा देने को लेकर संसद द्वारा बुधवार को पाकिस्तान की निंदा किए जाने के बाद बयान का मसौदा तैयार करने का अनुरोध सुषमा स्वराज से आया।

देह व्यापार करने वालों की अब खैर नहीं....

3/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement