नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय गृह सचिव और भाजपा सांसद आरके सिंह ने पाकिस्तान द्वारा कुलभूषण जाधव की हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने जाधव की फांसी की खबर को पाकिस्तान द्वारा रची गई एक संदिग्ध कहानी बताया है। उन्होंने कहा, ‘कोई सैन्य ट्रायल नहीं हुआ है। उनको (जाधव) प्रताडि़त किया गया और हत्या कर दी गई है। अगर ऐसा नहीं हुआ होता तो पाकिस्तान हमें राजनयिक पहुंच की इजाजत जरूर देता।’ सिंह यूपीए सरकार के दौरान केंद्र में गृह सचिव रहे थे। वह वर्तमान में बिहार के आरा से भाजपा के सांसद हैं।
कुलभूषण के पास अपील के लिए 60 दिन
दूसरी ओर, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने मंगलवार को कहा कि कुलभूषण जाधव को अपनी सजा के खिलाफ 60 दिन के अंदर अपील करने का अधिकार है। हालांकि आसिफ ने कुलभूषण की सजा को सही ठहराया। 66 वर्षीय भारतीय नागरिक कुलभूषण को पाकिस्तानी सेना की फील्ड जनरल कोर्ट ने आतंकवाद और जासूसी करने के आरोपों में दोषी मानते हुए मौत की सजा सुनाई है। फांसी की सजा की पुष्टि पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल कमर जावेद बाजवा ने की है। पाक को भुगतने होंगे परिणाम-सुषमा