Kulbhushan Jadhav appeared to be under extreme pressure, says MEA-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भारत ने कहा, पाकिस्तान ने बनाया कुलभूषण जाधव के ऊपर काफी दबाव

khaskhabar.com: सोमवार, 02 सितम्बर 2019 7:55 PM (IST)
भारत ने कहा, पाकिस्तान ने बनाया कुलभूषण जाधव के ऊपर काफी दबाव
नई दिल्ली। पाकिस्तानी जेल में बंद भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव (Kulbhushan Jadhav) को गिरफ्तारी के तीन साल बाद कॉन्सुलर एक्सेस मिला। पाकिस्तान में भारतीय डिप्टी हाई कमिश्नर गौरव अहलूवालिया ने सोमवार को इस्लामाबाद में जाधव से मुलाकात की। इसके बाद भारत ने अपना आधिकारिक बयान जारी किया। विदेश मंत्रालय (एमईए) के प्रवक्ता रवीश कुमार ने पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि इस्लामाबाद में भारतीय दूतावास के अधिकारी आज कुलभूषण जाधव से मिले। हमें अभी इस पर विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार है। मुलाकात के दौरान ये साफ था कि कुलभूषण जाधव के उपर काफी दबाव बनाया गया है। इस्लामाबाद स्थित अपने भारतीय दूतावास के अधिकारियों से पूरी विस्तृत रिपोर्ट मिलने के बाद भारत इस पर आगे निर्णय लेगा कि अब क्या करना है। हमें ये देखना है कि क्या पाकिस्तान ने इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस (आईसीजे) के निर्देशों का पालन किया है या नहीं। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने जाधव की मां से मुलाकात की और उन्हें आज के सभी कार्यक्रमों की जानकारी दी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement