Krishna Leela Makhan Bhog Maharas tomorrow, Malviya Nagar will be filled with Krishna and Yashoda-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कृष्ण लीला माखन भोग महारास कल, मालवीय नगर होगा कृष्ण-यशोदामय

khaskhabar.com: शुक्रवार, 22 अगस्त 2025 2:25 PM (IST)
कृष्ण लीला माखन भोग महारास कल, मालवीय नगर होगा कृष्ण-यशोदामय
जयपुर। शनिवार 23 अगस्त की सांय 5.00 बजे से मालवीय नगर स्थित पाथेय कण संस्थान सभागार श्री कृष्ण - यशोदामय हो जायेगा जब पांच वर्ष तक की आयु के नन्हें मुन्ने बच्चे श्रीकृष्ण का रुप धारण कर अपनी यशोदा रुपी मॉं के साथ माखन भोग की मनोहारी अटखेलियाँ प्रस्तुत करेंगे। अवसर होगा लोहागढ़ विकास परिषद की ओर से कृष्ण लीला माखन भोग और महारास के आयोजन का। परिषद के अध्यक्ष और वरिष्ठ पत्रकार गुलाब बत्रा ने बताया कि कार्यक्रम में श्रीजी ब्रज गोप लोक कला मंच के निर्देशक जितेन्द्र, गोरीशंकर एवं सुनील पाराशर के निर्देशन में एक दर्जन से अधिक ख्यातिनाम कलाकार ब्रज अंचल की पारम्परिक प्रस्तुतियां देंगे इनमें कृष्ण जन्मोत्सव लीला, मयूर महारास, बम भोले वंदना, लटठमार फूलों की होली एवं लांगुरिया विशेष आकर्षण के केन्द्र होंगे। कार्यक्रम संयोजक गोपाल गुप्ता ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ अरुण चतुर्वेदी होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण जयपुर मण्डल के अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ0 विनय गुप्ता करेंगे।
इस अवसर पर लोहागढ़ विकास परिषद की ओर से वित्त आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ0 अरुण चतुर्वेदी का अभिनंदन भी किया जावेगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का समापन महा आरती से होगा और सभी आगंतुकों को प्रसाद वितरण भी किया जाएगा। कार्यक्रम में जयपुर में निवास कर रहे बृज अंचल के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement