Kotputli-Behror: Rafiq, a wanted accused in a cow smuggling case for six years, arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:12 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कोटपूतली-बहरोड़: गौ तस्करी के मामले में 6 साल से फरार आरोपी रफीक गिरफ्तार

khaskhabar.com: शुक्रवार, 03 अक्टूबर 2025 8:56 PM (IST)
कोटपूतली-बहरोड़: गौ तस्करी के मामले में 6 साल से फरार आरोपी रफीक गिरफ्तार
-अभियुक्त पर 2000 रुपये का था इनाम, पुलिस टीम ने दबोचा कोटपुतली-बहरोड़। जिले की शाहजहांपुर थाना पुलिस ने गौ तस्करी के मामले में 6 साल से फरार चल रहे वांछित आरोपी रफीक पुत्र फजरूदीन (निवासी डाढोला, थाना पिनगवा, जिला नूंह मेवात, हरियाणा) को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त पर 2000 रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस मुख्यालय द्वारा फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार बिश्नोई के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमराना शालिनी राज और वृताधिकारी नीमराना सचिन शर्मा की देखरेख में यह कार्रवाई की गई।
थाना अधिकारी मनोहरलाल के नेतृत्व में गठित टीम ने मु.नं. 351/2019 धारा 332, 353, 307 भादस, 3/25 आर्म्स एक्ट व 5, 6, 8 आरबी एक्ट में वांछित आरोपी को दबोचने में सफलता हासिल की। अभियुक्त रफीक लंबे समय से धारा 299 जा.फौ. में फरार चल रहा था।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाधिकारी मनोहरलाल, सउनि ओमप्रकाश, हैड कानि. रणसिंह और कानि. हनुमान शामिल रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement