kota news : Brave Commandant Chetan Cheeta arrived Kota-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जाबांज कमाडेंट चेतन चीता कोटा पहुंचे, हुआ स्वागत

khaskhabar.com: शुक्रवार, 01 दिसम्बर 2017 3:33 PM (IST)
जाबांज कमाडेंट चेतन चीता कोटा पहुंचे, हुआ स्वागत
कोटा। आतंकवादियों से मुठभेड़ में 9 गोलियां लगने और दो महीने तक कोमा में रहने के बाद सीआरपीएफ के जांबाज कमांडेंट चेतन चीता अब बिल्कुल स्वस्थ हैं। शुक्रवार को चेतन चीता विमान से कोटा एयरपोर्ट पहुंचे। शहर के लोगों ने कमांडेंट चेतन चीता का ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया। इस दौरान एयरपोर्ट पर भारत माता की जय-जयकार भी की गई। इस मौके पर कोटा के कई जनप्रनिधि और समाजसेवी मौजुद रहे। उल्लेखनीय है कि 14 फरवरी को जम्मू और कश्मीर के बांदीपुरा में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में चीता बुरी तरह घायल हो गए थे। उनके स्वस्थ को किसी चमत्कार से कम नहीं माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement