khaskhabar.com: बुधवार, 24 अगस्त 2016 11:46 PM (IST)
जयपुर। राज्य में छात्रशक्ति का रुझान भाजपा से कांग्रेस की ओर जा रहा है। प्रदेश के विश्वविद्यालय छात्रसंघों के चुनाव परिणाम यही संकेत दे रहे हैं। कॉलेजों के आए परिणामों के मुताबिक 145 कालेजों में 120 के परिणाम अभी तक प्राप्त हुए हैं। उनमें एनएसयूआई के पक्ष में 78 कालेजों के प्रत्याशियों ने बाजी मारी है।एबीवीपी के प्रत्याशी 32 कालेजों में विजयी रहे। एसएफआई को 6 और अन्य (निर्दलीय) 4 स्थानों पर विजयी रहे हैं। इसी तरह कोटा,अजमेर ,जोधपुर विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में NSUI ने बाजी मारी है। इससे पहले उदयपुर विश्वविद्यालय के चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी ने एबीवीपी के उम्मीदवार को हराया था। उदयपुर में ग्रहमंत्री के दखल के बाद भी
सत्ता दल हारा।