Korean team meets mayor-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:00 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कोरियन दल ने की महापौर से मुलाकात

khaskhabar.com: गुरुवार, 25 मई 2017 7:47 PM (IST)
कोरियन दल ने की महापौर से मुलाकात
जयपुर। नगर निगम जयपुर मुख्यालय पर गुरुवार को दक्षिण कोरिया के सियोल से आए 10 आर्किटेक्ट्स के एक दल ने महापौर डॉ. अशोक लाहोटी और उपमहापौर मनोज भारद्वाज से मुलाकात की। उल्लेखनीय है कि ये आर्किटेक्ट्स कोरियन इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्ट्स असोसिएशन के काउंसिल मेंबर हैं। इस बैठक में महापौर और कोरियन दल ने जयपुर और कोरिया के बारे में कई विषयों पर विचार साझा किए। महापौर लाहोटी ने जयपुर शहर की कला, संस्कृति और आर्किटेक्ट के बारे में कोरियन दल को रूबरू करवाया। महापौर ने दल को जयपुर की सफाई व्यवस्था के बारे में बताया। साथ ही शहर के सीवरेज सिस्टम की जानकारी दी। कोरियन दल ने कहा कि जयपुर शहर दिल्ली और आगरा जैसे शहरों से भी साफ नजर आ रहा है। महापौर ने इस अवसर पर कोरियन दल से जयपुर शहर को और ज्यादा बेहतर बनाने के लिए सुझाव मांगे। दल ने सुझाव दिया कि दिव्यांगों के लिए महत्वपूर्ण स्थानों पर रैंप बनने चाहिए। डॉ. लाहोटी ने जयपुर सिटी ट्रांसपोर्टेशन के बारे में भी बताया। इस अवसर पर कोरियन दल ने महापौर को बुक, टीशर्ट और स्मृति चिह्न भेंट किया। महापौर ने भी कोरियन दल को स्मृति चिह्न भेंट किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement