kopardi rape case: maratha morcha takes out huge bike rally in mumbai-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कोपर्डी कांड:मराठा मोर्चा की जंगी बाइक रैली

khaskhabar.com: रविवार, 06 नवम्बर 2016 7:03 PM (IST)
कोपर्डी कांड:मराठा मोर्चा की जंगी बाइक रैली
मुंबई। मुंबई में मराठा क्रांति मूक मोर्चा की मोटरसाइकिल रैली में महिलाएं सबसे आगे थीं। बाइक रैली सोमैया मैदान से छत्रपति शिवाजी टर्मिनस तक निकली। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि कोपर्डी बलात्कार के आरोपियों को फांसी की सजा दी जाए और मराठा समाज को आरक्षण दिया जाए। अपनी इन मांगों को लेकर मराठा समाज बीते कई महीनों से प्रदर्शन कर रहा है। मुंबई में मराठा समाज पैदल नहीं मोटरसाइकिल पर सवार होकर चेंबूर से छत्रपति शिवाजी टर्मिनस पहुंचा। हजारों की तादाद में महिलाएं थीं। बाइक पर केसरिया के साथ भगवा झंडा भी। आयोजकों का दावा है कि रैली में 50,000 बाइक सवार शामिल थे। मुंबई पुलिस के प्रवक्ता डीसीपी अशोक दुधे का कहना था कि रैली शांतिपूर्वक रही। हालांकि रैली की वजह से रविवार होने के बावजूद पूर्वी उपनगर में कई घंटों तक लंबा जाम लग गया। कोपर्डी में एक नाबालिग मराठा लडकी की बलात्कार के बाद जघन्य हत्या के दोषियों को फांसी की सजा की मांग से पूरा समाज एकजुट होता नजर आया। कोपर्डी के अलावा मराठा, अपने समाज के लिए आरक्षण, एट्रॉसिटी कानून की कथित खामियां दूर करने के साथ किसानों के हित में स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें लागू करने की बात भी मांग रहे हैं। महाराष्ट्र में लगभग 33 फीसदी मराठा हैं।
रैली में शामिल संजय पाटिल ने कहा, मराठा पहले शासक वर्ग था, वह लडने जाता था, लेकिन अब वह काम नहीं है। हमारी हालत बहुत खराब है इसलिए हमें आरक्षण मिलना चाहिए। प्रदर्शनकारी अब मुख्यमंत्री के घर नागपुर में विधानसभा के शीतकालीन सत्र से पहले महामोर्चे की रणनीति पर काम कर रहे हैं।
यह भी पढ़े :अब एक क्लिक पर होगा हिंदू विवाह, जाने कैसे
यह भी पढ़े :RJ से छेड़खानी, कहा अब इलाहाबाद में काम नहीं करूंगी, DM ने रोका, SEE PIC

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement