Kondiya College conducted awareness program on gender inequality and gender roles.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 27, 2026 10:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लैंगिक असमानता व लैंगिक भूमिका पर कॉनोड़िया कॉलेज ने किया जागरुकता कार्यक्रम

khaskhabar.com: सोमवार, 20 नवम्बर 2023 7:53 PM (IST)
लैंगिक असमानता व लैंगिक भूमिका पर कॉनोड़िया कॉलेज ने किया जागरुकता कार्यक्रम
जयपुर। कानोड़िया पीजी महिला महाविद्यालय जयपुर के सेंटर फॉर जेंडर स्टडीज कीे ओर से इंडियन वूमन इमपेक्ट एनजीओ (कच्ची बस्ती, सीताराम नगर, त्रिवेणी नगर) में लैंगिक असमानता व लैंगिक भूमिका विषय पर जागरूकता कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं में लैंगिक समानता विकसित करना व समाज की इस ज्वंलत समस्या से युवा वर्ग को अवगत करना था। इस मौके पर युवा वर्ग से खुलकर संवाद किया गया व युवा पीढ़ी की वर्तमान मानसिकता को जानने के लिए गतिविधि का सहारा भी लिया गया। छात्र-छात्राओं ने सामाजिक असमानता, नारी शिक्षा को बढ़ावा, शोषण व हिंसा को नहीं सहना, कौशल पर आधारित शिक्षा पर अपने विचार व्यक्त किए। क्रार्यक्रम का संचालन डॉ. स्वीटी माथुर व दमंयती सोढ़ा ने किया। डॉ. साक्षी शर्मा भी उपस्थित रही। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल ने कार्यक्रम की सराहना की। एनजीओ की सदस्य गार्गी भटनागर ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में लगभग 50 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। साथ ही गणित एवं सांख्यिकी विभाग द्वारा छात्राओं की दिमागी कसरत करवाई गई, जिसमें सूडोकू, रूबिक, नर्डल, वर्ग पहेली, क्विज़, गणितीय पहेली आदि अंतः महाविद्यालय प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया गया। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्राओं का विश्लेषणात्मक कौशल तथा तर्कसम्मत क्षमताओं का प्रवर्धन किया गया। प्रतियोगिताओं में विभाग की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement