kirpal singh badungar made new SGPC chief -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:39 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

किरपाल सिंह बडूंगर बने एसजीपीसी के प्रधान

khaskhabar.com: शनिवार, 05 नवम्बर 2016 6:13 PM (IST)
किरपाल सिंह बडूंगर बने एसजीपीसी के प्रधान
अमृतसर। किरपाल सिंह बडूंगर को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) का प्रधान नियुक्त किया गया है। एसजीपीसी की साधारण सभा में शनिवार को बडूंगर को नया प्रधान चुन लिया गया। उनको सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया। हालांकि इस पर थोड़ा हंगामा भी हुआ। इसके साथ ही एसजीपीसी के अन्य पदाधिकारियों का भी चुनाव हो गया। इस दौरान जत्थेदार तोता सिंह ने बडूंगर का नाम प्रधान के लिए सबके सामने रखा। जिस पर बीबी जागीर कौर सहित कई सदस्यों ने इसका समर्थन किया। इस दौरान दो सदस्यों ने चुनाव प्रक्रिया पर ऐतराज भी जताया। लेकिन थोड़ी देर के हंगामे के बाद सब कुछ ठीक हो गया और बडूंगर के नाम पर सर्वसम्मति बन गई। इसके अलावा बलदेव सिंह कयूमपुरा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, बाबा बूटा सिंह को उपाध्यक्ष और अमरजीत सिंह चावला को महासचिव चुन लिया गया। इससे पहले एसजीपीसी के प्रधान का पद अवतार सिंह मक्कड़ संभाल रहे थे। बडूंगर पहले भी एसजीपीसी के प्रधान रहे हैं। इस समय एसजीपीसी के सदस्यों में किरपाल सिंह बडूंगर ही एक ऐसे शख्स हैं। जिनका ना तो कोई धड़ा है और ना ही वे कभी विवादों में रहे हैं। उन्होंने पहले एसजीपीसी का अध्यक्ष पद मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के कहने पर छोड़ दिया था। उस समय बादल व गुरुचरण सिंह टोहरा का समझौता हुआ था। प्रधान बनने के बाद किरपाल सिंह बडूंगर ने कहा कि उन्हें सेवा का मौका मिला है। जिसे वे बखूबी निभाएंगे। यह भी पढ़े :सेना ने इस हथियार से छुडाए पाक के छक्के यह भी पढ़े :बाइक सवार इस तरह तोड़ ले गए चेन, देखें फुटेज...

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement