Kinnaur Yuka started public relations campaign-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:52 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

किन्नौर युकां का जनसंपर्क अभियान शुरू

khaskhabar.com: शनिवार, 11 मार्च 2017 5:47 PM (IST)
किन्नौर युकां का जनसंपर्क अभियान शुरू
भावानगर। किन्नौर युकां ने शनिवार से जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है। इस अभियान में युकां द्वारा नए युवाओं को पार्टी के साथ जोड़ा जा रहा है। युकां ने प्रदेश में अगामी होने वाले विस चुनाव के लिए अभी से कमर कस ली है। किन्नौर युकां अध्यक्ष एडवोकेट प्रताप नेगी की अगुवाई में बरी, विकास नगर, कंगोस, पौंडा और काचे में बूथ में बैठक आयोजित की गई। इस अभियान में युकां द्वारा कई युवाओं को बूथ स्तर पर पार्टी को और अधिक मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। साथ ही विकासनगर युकां की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिला युकां अध्यक्ष प्रताप नेगी ने कहा कि प्रदेश सरकार के इस बजट में हर वर्ग के लोगों का राहत प्रदान कर गई है। उन्होंने बेरोजगार युवाओं को बजट में बेरोजगारी भत्ता देने की घोषणा करने पर सीएम वीरभद्र सिंह का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि इसके अलावा बजट में 19 हजार नई नौकरियां देने की घोषणा और युवाओं को खेलों में आगे बढाने के लिए प्रदेश के सभी विस क्षेत्र में इंडोर स्टेडियम बनाने का प्रावधान रखा गया है। सीएम ने बजट हर वर्ग के साथ युवाओं का खास ख्याल रखा है। उन्होंने बताया कि जिले के सभी पोलिंग बूथो में यूथ कांग्रेस को मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी के साथ जोड़ा जा रहा है। कार्यकर्त्ताओं से कहा कि जिले में विस उपाध्यक्ष जगत सिंह नेगी द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों को जन-जन तक पंहुचाए। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता भाजपा के दुष्प्रचार का प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्य से दें। इस मौके पर जिप सदस्य केवल राम नेगी, युकां महासचिव विक्रांत नेगी, पौंडा पंचायत प्रधान राज कुमारी नेगी, खंड कांग्रेस महासचिवे देविंद्र नेगी, राकेश नेगी, पूर्व पंचायत प्रधान जय राम नेगी, प्रदीप नेगी,अमिताभ नेगी, मनोज नेगी, शंकर सहित कई युकां कार्यकर्ता मौजूद थे।

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement