Kidnapping of B pharma student from Bundelkhand World university hostel-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बुन्देलखंड विश्व विद्यालय के हॉस्टल से बी फार्मा की छात्रा का अपहरण, मामला दर्ज

khaskhabar.com: शुक्रवार, 08 सितम्बर 2017 8:12 PM (IST)
बुन्देलखंड विश्व विद्यालय के हॉस्टल से बी फार्मा की छात्रा का अपहरण, मामला दर्ज
झांसी। नवाबाद थानान्तर्गत बुन्देलखंड विश्वविद्यालय के होस्टल से एक छात्रा रहस्यमय ढंग से गायब हो गई। जिसकी जानकारी होने पर परिजनों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में अपहरण की शिकायत की। जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरु कर दी।
झांसी जनपद के नवाबाद थाना क्षेत्र में बुन्देलखंड विश्वविद्यालय है। जहां कानपुर की रहने वाली 17 वर्षीय छात्रा बी फार्मा प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही है। इसके साथ ही वह विश्वविद्यालय के समता हॉस्टल में रहती है। छात्रा के पिता ने नवाबाद थाने की पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि पिछले दिनों से उनकी बेटी रहस्यमय ढंग से गायब हो गई। उसे काफी खोजने का प्रयास किया। लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। परेशान होकर उन्होंने झांसी में पहुंचकर इसकी लिखित शिकायत की। जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 363 के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरु कर दी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement