Khushboo Sundar joined BJP after resigning from Congress party-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दो सौ फिल्मों में काम करने वालीं अभिनेत्री खुशबू सुंदर भाजपा में शामिल

khaskhabar.com: सोमवार, 12 अक्टूबर 2020 4:00 PM (IST)
दो सौ फिल्मों में काम करने वालीं अभिनेत्री खुशबू सुंदर भाजपा में शामिल
दिल्ली । तमिल, तेलुगू और मलयालम की 200 फिल्मों में काम करने वाली दक्षिण भारत की मशहूर अभिनेत्री खुशबू सुंदर ने सोमवार को भाजपा का दामन थाम लिया। राष्ट्रीय महासचिव सी.टी, रवि और तमिलनाडु के प्रदेश अध्यक्ष मुरुगुन की मौजूदगी में उन्होंने भाजपा मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। खुशबू सुंदर ने सोमवार को ही कांग्रेस के प्रवक्ता पद से इस्तीफा दिया था। राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि खुशबू सुंदर किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने डीएमके से अपने राजनीतिक करियर की शुरूआत की और कांग्रेस में भी रहीं। अब वह भाजपा में शामिल हो रहीं हैं। बता दें कि खुशबू सुंदर 2010 में द्रमुक पार्टी से जुड़ीं थीं। बाद में 2014 में उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया था। खुशबू सुंदर का कहना है कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा से जुड़ने का फैसला किया। --आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement