Khaskhabar EXCLUSIVE: Whats the trick in UP-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:43 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

खासखबर EXCLUSIVE:यूपी चुनाव में किसकी क्या है चाल?

khaskhabar.com: रविवार, 27 नवम्बर 2016 6:22 PM (IST)
खासखबर EXCLUSIVE:यूपी चुनाव में किसकी क्या है चाल?
उमाकांत त्रिपाठी, दिल्ली । यूपी के चुनाव दिलचस्प होने जा रहे हैं। सपा अंदरूनी लड़ाई के बाद अब महागठबंधन की तैयारी में जुटती नजर आ रही है तो मायावती अकेले के दम पर चुनावी नैया पार करने की जुगत में हैं। बीजेपी तीन मुद्दों को भुनाना चाहती है और कांग्रेस 27 साल यूपी बेहाल के नाम पीके की रणनीति पर चल रही है। समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव के घर की अंदरूनी लड़ाई के बाद एक नई सियासत दिखाई दे रही है। कहा जा रहा है कि समाजवादी पार्टी और अजित सिंह की पार्टी राष्ट्रीय लोक दल और कांग्रेस पार्टी के बीच गठबंधन हो सकता है। समाजवादी पार्टी के नेता इस गठबंधन को आगे बढ़ाने के पक्ष में दिखाई दे रहे हैं। इसको लेकर शिवपाल यादव दिल्ली आ गये हैं, ये भी संभव है कि वह राहुल गांधी से भी इस मुद्दे पर मुलाकात कर सकते हैं। उधर राष्ट्रीय लोकदल इस प्रयास में है कि विधानसभा का चुनाव साथ में मिलकर लड़ा जाए। यह भी पढ़े :छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले टीचर की धुनाई, प्रबंधन नहीं करता था कोई कार्रवाई यह भी पढ़े :आखिर दो नाबालिग लड़कियां क्यों बोलीं- प्लीज... हमें घर नहीं जाना

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
स�?थानीय ख़बरें
Advertisement