नाराज नेताओं को मनाने की कोशिश करेगी भाजपा- अमित शाह के घर हुई महत्वपूर्ण बैठक
नई दिल्ली। पार्टी के अंदर टिकट बंटवारे को लेकर कई नेताओं द्वारा ऐतराज जताने के बाद भाजपा आलाकमान ने डैमेज कंट्रोल को लेकर कवायद शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक,पार्टी नाराजगी जताने वाले कुछ नेताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी देकर समायोजित करने के फॉमूर्ले पर विचार कर रही है वहीं पार्टी कुछ नेताओं की मांग को स्वीकार भी कर सकती है।