प्रदर्शनकारी पहलवानों से मिलने जंतर-मंतर पहुंचीं पीटी उषा,बजरंग पूनिया बोले- पीटी ऊषा हमारे साथ
नई दिल्ली। रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) और बीजेपी सांसद बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे पहलवानों से बातचीत करने भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा धरना स्थल पर पहुंचीं। आपको बता दे 11 दिन से पहलवान प्रदर्शन कर रहे हैं।