गुजरात में अमूल ने दूध के दाम 2 रुपए प्रति लीटर बढ़ाए
अहमदाबाद। गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (जीसीएमएमएफ) ने शनिवार को राज्य में अमूल दूध की कीमत में 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। दिसंबर 2022 में राज्य विधानसभा चुनाव के बाद दूध की कीमतों में यह पहली वृद्धि है।
जीसीएमएमएफ, जो राज्य में दुग्ध सहकारी समितियों का शीर्ष निकाय है, आमतौर पर दूध की कीमतों में वृद्धि की घोषणा पहले ही कर देता है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं किया। सूत्र बताते हैं कि चारे और परिवहन की बढ़ती कीमतों के कारण दूध उत्पादन की लागत में वृद्धि के कारण कीमतों में वृद्धि हुई है।