Khas Khabar.com : Top Headlines-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:48 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

खास खबर डॉट कॉम : टॉप हैडलाइंस

khaskhabar.com: सोमवार, 01 मई 2023 5:56 PM (IST)
खास खबर डॉट कॉम : टॉप हैडलाइंस
कर्नाटक में भाजपा का घोषणा पत्र जारी,यूनिफॉर्म सिविल कोड का वादा, BPL परिवार को आधा किलो दूध, 3 गैस सिलेंडर मुफ्त बेंगलुरू। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को पार्टी का घोषणापत्र जारी किया। इसमें समान नागरिक संहिता लागू करने और गरीब परिवार को आधा लीटर नंदिनी दूध और तीन एलपीजी गैस सिलेंडर मुफ्त देने का वादा किया गया है। भगवा पार्टी ने इसे प्रजा प्राणलाइक (लोगों का घोषणापत्र) कहा। नड्डा ने पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा, केंद्रीय खान, कोयला और संसदीय मामलों के मंत्री प्रल्हाद जोशी, कर्नाटक भाजपा के अध्यक्ष नलिनकुमार कटील और अन्य की उपस्थिति में घोषणापत्र जारी किया। पार्टी ने उगादी, गणेश चतुर्थी और दिवाली के दौरान बीपीएल कार्ड धारकों के लिए मुफ्त एलपीजी सिलेंडर देने का आश्वासन दिया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/10
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement