KESCos campaign impact, 88 bills submitted by borrowers -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

केस्को की मुहिम लाई रंग, 88बकायेदारों ने जमा किए बिल

khaskhabar.com: बुधवार, 02 नवम्बर 2016 09:38 AM (IST)
केस्को की मुहिम लाई रंग, 88बकायेदारों ने जमा किए बिल
कानपुर। केस्को विभाग की बकायेदारों से वसूली को लेकर चलाई गई अनोखी मुहिम आखिरकार रंग लाने लगी है। 88 बकायेदारों ने होर्डिंग्स लगाए जाने के बाद सार्वजनिक नाम होने के बाद बिल जमा कर दिए हैं। बीते दिनों केस्को एमडी सेल्वा जे कुमारी ने बड़े बकायेदारों से वसूली को लेकर विभागीय अफसरों के साथ बैठक की। बैठक के बाद रणनीति के तहत शहरभर के बकायेदारों के नाम सार्वजनिक किए जाने का निर्णय हुआ। रणनीति के तहत शहर में कई स्थानों पर होर्डिंग्स पर इन सभी के नाम लिखकर लगवाई गई। यहीं नहीं एफएम रेडियो के जरिए इनके नाम बुलावाए गए। केस्को की अनोखी मुहिम का असर ऐसा हुआ कि सरकारी विभागों के साथ कई बड़े बकायेदारों ने बिल जमा करना मुनासिब समझा। केस्को जनसंपर्क अधिकारी द्वारा जारी भुगतान लिस्ट में दीपावली तक 88 बकायेदारों ने बिल जमा कर अपने-अपने नाम होर्डिंग्स से हटवाने व रेडियो पर न बुलवाए जाने की गुजारिश की है। केस्को की इस मुहिम को लेकर एमडी का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि बकायेदार इससे सबक ले और बिल भुगतान कर आगे सही समय पर बिलों को जमा कराएं। यह भी पढ़े :25 लाख की लूट का ख़ुलासा, कैसे दिया वारदात को अंजाम आप भी पढ़ें
यह भी पढ़े :राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर से जुड़े हैं नशीली दवाइयों के तार

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement