Advertisement
केरल में सुपरस्टार मोहनलाल का जोरदार स्वागत की तैयारी, राज्य सरकार करेगी भव्य आयोजन

मंत्री ने बताया कि समारोह का स्थान और समय जल्द ही तय किया जाएगा, लेकिन यह निश्चित है कि यह एक भव्य और यादगार शाम होगी।
बचा दें कि दादासाहेब फाल्के पुरस्कार उस कलाकार को दिया जाता है, जिसने सिनेमा में अपना बेहतरीन योगदान दिया हो और दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई हो। मोहनलाल, जिन्हें प्यार से 'लाल' या 'लालेट्टन' कहा जाता है, पिछले करीब पचास वर्षों से फिल्मों में काम कर रहे हैं।
उनकी कई फिल्में जैसे 'भारतम', 'स्पदिकम' और 'दृश्यम' भारतीय सिनेमा की यादगार फिल्में हैं। उन्होंने अब तक पांच राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीते हैं, जिनमें से एक निर्माता के तौर पर मिला है।
सुपरस्टार मोहनलाल की सफलता और उनकी लोकप्रियता न केवल केरल में बल्कि पूरे भारत में है। इस दादासाहेब फाल्के पुरस्कार के साथ, उन्होंने भारतीय सिनेमा के इतिहास में अपनी अमिट छाप छोड़ी है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


