Kerala: Narendra Modi will offer prayers Sri Krishna Temple in Guruvayur today-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

PM नरेन्द्र मोदी ने की गुरुवायूर मंदिर में पूजा अर्चना, 39,421 रु. दान किए

khaskhabar.com: शनिवार, 08 जून 2019 4:24 PM (IST)
PM नरेन्द्र मोदी ने की गुरुवायूर मंदिर में पूजा अर्चना, 39,421 रु. दान किए
थ्रिसूर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को यहां के प्रसिद्ध श्री कृष्ण मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद कहा कि, उन्होंने मंदिर में भारत के विकास और समृद्धि के लिए प्रार्थना की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मशहूर गुरुवायूर कृष्ण मंदिर में 'तुला भरण' पूजन परंपरा के तहत उन्हें कमल के फूलों से तौला गया। पूजा-अर्चना के लिए एक मुस्लिम किसान परिवार से 112 किलोग्राम कमल के फूल खरीदे गए। प्रधानमंत्री मोदी ने 39,421 रुपए मंदिर में दान किए। प्रार्थना के बाद प्रधानमंत्री ने मंदिर के अधिकारियों के साथ केरल के राज्यपाल पी. सथाशिवम, केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री वी. मुरलीधरन, राज्य देवसोम मंत्री कडकंपल्ली सुरेंद्रन के साथ बैठक भी की। मंदिर प्रशासन ने उन्हें धर्मस्थल की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के लिए करीब 450 करोड़ रुपये की लागत का एक ज्ञापन सौंपा है। प्रधानमंत्री के आगमन पर मंदिर के पुजारियों ने पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement