Kerala-Delhi cultural fest from Saturday-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

केरल-दिल्ली सांस्कृतिक महोत्सव कल से

khaskhabar.com: शुक्रवार, 13 अक्टूबर 2017 07:44 AM (IST)
केरल-दिल्ली सांस्कृतिक महोत्सव कल से
नई दिल्ली। तीन-दिवसीय ‘केरल दिल्ली सांस्कृतिक धरोहर महोत्सव’ यहां 14 अक्टूबर से आयोजित हो रहा है। दिल्ली सरकार की मदद से केरल की सरकार द्वारा आयोजित किए जा रहे इस महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रदर्शनी, फिल्म महोत्सव देखने को मिलेंगे और केरल के इतिहास, संस्कृति और लोकाचार पर विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी। महोत्सव के निदेशक प्रमोद पयान्नुर ने बताया, ‘‘इस महोत्सव को आयोजित करने का मुख्य मकसद ‘सांस्कृतिक आदान-प्रदान’ है।’’ उन्होंने कहा कि यह दिल्लीवासियों को केरल की संस्कृति और विरासत के बारे में जानने का मौका देगा। केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और उनके दिल्ली के समकक्ष अरविंद केजरीवाल संयुक्त रूप से कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में शनिवार शाण को इस महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। यह महोत्सव तीन स्थानों सेंट्रल पार्क, केरल भवन और एनडीएमसी हॉल में आयोजित होगा, जिसमें दोनों राज्यों के करीब 800 कलाकार भाग लेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement