Advertisement
केजरीवाल का दावा: इंडिया गठबंधन को मिल रही हैं 300 सीटें

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी सोमवार को दिल्ली में थे और उन्होंने यहां मुझ पर जुबानी हमला किया। केजरीवाल ने कहा कि मैं योगी आदित्यनाथ से कहना चाहता हूं कि आपके असली दुश्मन तो भाजपा में ही हैं। प्रधानमंत्री और अमित शाह आपको कुर्सी से हटाने की तैयारी कर चुके हैं, आपको उनसे निपटना चाहिए।
इसके साथ ही केजरीवाल ने मतदाताओं से इंडिया गठबंधन के समर्थन में वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि 4 जून को उनकी सरकार बनेगी। उन्होंने मतदाताओं से कहा कि इंडिया को बचाना है तो इंडिया को जिताना है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


